Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में प्रवासी व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन कर मतदाता सूची में जोड़ें नाम : डीएम

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। गुरुवार को जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने 105 सिवान सदर विधानसभा क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने शहरी क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय कचहरी, मोती स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 239 व 240 तथा जिला निबंधन कार्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 223 व 224, सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्र संख्या 66,67 व 67(क) उत्क्रमित मध्य विद्यालय नत्थूछाप, मतदान केंद्र संख्या 99, 99(क) राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पडरिया एवं मतदान केंद्र संख्या 40 राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, महम्मदपुर, बड़हरिया में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं पेयजल, शौचालय, रैम्प, विद्युत कनेक्शन आदि का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलओ से मतदान केंद्र के मतदाताओं के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी प्रवासी व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन कर उनका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए, अन्यथा संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई होगी। इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सिवान सदर को इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों पर उपस्थित सेक्टर पदाधिकारियों से भेद्य मतदाताओं एवं भेद्यता के लिए जिम्मेवार लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन सभी लोगों का नाम भेद्यता के लिए जिम्मेवार व्यक्तियों की सूची डालकर अविलंब प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी रमण कुमार सिंहा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी रवि रंजन राकेश, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बड़हरिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026