पटना: खगड़िया शहर के एमजी मार्ग स्थित बंधन बैंक की शाखा से गुरुवार को बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब 40 लाख रुपए की लूट की। मामला दोपहर 12:30 बजे का बताया जा रहा है। वारदात में बैंक के गार्ड की बंदूक भी तोड़ दी गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस CCTV खंगाल रही है।
बताया जा रहा है कि 5 हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसे और गार्ड से मारपीट कर उसकी बंदूक तोड़ दी। गार्ड का सिर भी फोड़ दिया। हथियार के सहारे बदमाशों ने बैंक कर्मियों को धमकाया और ग्राहकों से मारपीट की। बैंककर्मी और ग्राहकों को बंधक बनाकर उनके मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद उन्होंने एक ही काउंटर से 40 लाख रुपए लूट लिए।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…