गुठनी: भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया थाना का घेराव

परवेज अख्तर/सिवान: चर्चित दिनेश मांझी हत्याकांड में आरोपित की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने की स्थिति में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया. भाकपा माले के सैकड़ो कार्यकर्ता बुधवार को गुठनी चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुये और बैनर पोस्टर व झंडे के साथ पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुये थाने पहुच कर थाना का घेराव किया.थाना घेराव कर रहे भाकपा माले के प्रतिनिधि मंडल से एसआई लल्लन सिंह ने वार्ता कर आरोपित को सीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया. प्रदर्शनकारी उनके आश्वासन के बाद भी बहुत देर तक नारेबाजी करते रहे और घेराव को समाप्त करने के बाद अस्प्ताल के समीप एक सभा आयोजित किया. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने किया.

इस मौके पर रविन्द्र पासवान, नमिलाल पासवान, रामजी यादव, शेषनाथ राम, सलहंती देवी,विंदा देवी,सुरेश राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.विदित हो कि गत अक्टूबर माह में गुठनी के झझौर गांव निवासी दिनेश मांझी की हत्या गांव का ही राजू सिंह ने गोली मारकर कर दिया था.राजू सिंह पर पूर्व से भी दिनेश मांझी के पुत्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला चल रहा था जिसको उठाने के लिये वह दवाब बना रहा था.इस मामले में चर्चित संजय मुखिया का भी नाम आरोपित में शामिल है.दिनेश की हत्या के बाद लगातार कई दिनों तक प्रखंड लेकर प्रांत तक भाकपा माले द्वारा आंदोलन किया जाता रहा और स्थिति को संभालने के लिये एसडीपीओ जितेंद पांडे और एसडीओ रामबाबू बैठा को कैम्प करना पड़ा था.बुधवार को थाना घेराव के समय प्रभारी थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उपस्थित नही रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026