Categories: पटना

बिहार में रहेगा लॉकडाउन या होगा अनलॉक? फैसला आज, आपदा समूह की अहम बैठक में होगा निर्णय

पटना: बिहार में पांच मई से लागू लॉकडाउन की अवधि को और आगे बढ़ाने आदि को लेकर सोमवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक बुलाई गई है। बैठक में 25 मई के बाद को लेकर निर्णय लिये जाएंगे। मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जनता के नाम जारी ऑडियो संदेश में कहा था की 25 मई के पहले आगे के लॉकडाउन पर बैठक कर निर्णय लिये जाएंगे।

अभी राज्य में 25 मई तक लॉकडाउन लागू है। इसे आगे कितने दिनों के लिए बढ़ाया जाए यह बैठक में तय होगा। कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण के राज्य में बढ़ते मामले को देखते हुए सबसे पहले पांच से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया। फिर 16 से 25 मई तक के लिए इसका विस्तार किया गया। 16 मई से विस्तारित लॉकडाउन में दुकानों के खुलने के समय में परिवर्तन करने के साथ ही कुछ अन्य पाबंदी लगाई गई। लॉकडाउन के बाद राज्य में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित होने वालों की संख्या में कमी आई है।

इधर मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने लॉकडाउन को लेकर रविवार को गृह विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक सोमवार को होनी है। मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन की अवधि को आगे और बढ़ाने पर सब ने अपनी राय जाहिर की है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024