अभी-अभी : बिहार में एक जून तक बढ़ा लॉकडाउन, CM नीतीश ने किया एलान

पटना : कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार थामने के लिए बिहार में लॉकडाउन की अवधि एक जून तक के लिए बढ़ा दी गई है। इसपर विचार के लिए सोमवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक बुलाई गई। इस संबंध में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही संकेत दे चुके थे। बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। आगे लॉकडाउन के तीसरे चरण में क्‍या छूटें दी जाएगी और कौन से प्रावधान कड़े किए जाएंगे, इसकी घोषणा अभी होनी बाकी है।

मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट कर दी लॉकडाउन बढ़ाने की जानकारी

आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पांच मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लगाए गए लाॅकडाउन की फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। लाॅकडाउन के अच्छे प्रभाव और कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए बिहार में इसे 25 मई से आगे और एक सप्ताह के लिए अर्थात एक जून, 2021 तक जारी रखने का फैसला लिया गया है।

आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में आज हुआ फैसला

सोमवार को मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण की अध्यक्षता में गठित आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, श्रम संसाधन के साथ ही पुलिस व अन्य विभागों के आला अधिकारी कोरोना के हालात पर विमर्श किया। इस बैठक में लाकडाउन-3 पर अंतिम फैसला लिया गया। इसके पहले रविवार को मुख्य सचिव ने गृह, स्वास्थ्य और पुलिस अधिकारियों के साथ कोरोना के हालात और लॉकडाउन को लेकर विचार-विमर्श किया। कई विभागों ने लॉकडाउन लागू रखने के पक्ष में राय दी। कई अधिकारियों ने पांच जून तक लॉकडाउन बढ़ाने की सलाह दी। जिलाधिकारियों ने भी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में अपनी राय दी। सबकी राय लेने के बाद सोमवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक बुलाई गई, जिसमें लॉकडाउन को एक सप्‍ताह और बढ़ाने का फैसला लिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024