Categories: पटना

बिहारः लूट के बाद पीड़ित ने दी ऐसी जानकारी कि पिघला बदमाशों का दिल, लौटा दिया सारा सामान

पटना: बिहार में एक अजीब घटना सामने आई। बेगूसराय के विभिन्न थाना क्षेत्र में जहां लुटेरे वारदात के दौरान बाइक सवार को गोली मारने से नहीं चूक रहे वहीं रविवार की शाम बखरी थाना क्षेत्र के बरियारपुर रोपाही गाछी के समीप बदमाशों की दरियादिली के चर्चे हैं। लुटेरों ने लूट का शिकार बनाने के बाद बंधक बनाए गए बाइक सवार द्वारा अपने को गांव का दामाद बताने के बाद जहां खूब खातिरदारी की वहीं लूटी गई बाइक, पांच हजार नकद व मोबाइल वापस कर सुरक्षित ससुराल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम मौजी हरिसिंह पंचायत स्थित गुदार-इमादपुर पथ के बरियारपुर रोपाही गाछी के समीप बदमाश घात लगाए बैठे थे।

अपराधियों ने बाइक सवार समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र स्थित सलाह चंदन के अमर कुमार के साथ लूटपाट की। उनकी बाइक, पांच हजार रुपये व मोबाइल लूटने के बाद अपराधी उन्हें घटनास्थल के 400 मीटर दूर स्थित एक गाछी में बंधक बना लिया। बंधक बनाए जाने के दौरान पूछताछ में पीड़ित ने ससुराल जाने की बात कहते हुए सीतारामपुर निवासी घूरन महतो को अपना ससुर बताया। फिर क्या था, पीड़ित का परिचय गांव के दामाद के रूप में होते ही अपराधियों का व्यवहार बदल गया। इस दौरान एक घंटे तक उनकी खूब खातिरदारी की गई और उसके बाद लूट के सभी सामान वापस कर दिया गया।

खूब रही चर्चा, लोगों ने की पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग

अपराधियों द्वारा गांव के दामाद पर दरियादिली दिखाए जाने की चर्चा चौक-चौराहों पर खूब रही। घटना की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। स्थानीय पूर्व मुखिया अरविंद कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप राम ने पुलिस प्रशासन से उक्त रास्ते समेत क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। पुलिस लूट का शिकार बने अमर कुमार की निशानदेही पर लूट में शामिल अपराधियों की शिनाख्त में लगी है। हालांकि आरोपितों की दरियादिली की चर्चा भी खूब है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024