Categories: छपरा

छपरा: पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

छपरा: जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली निकुंभ टोले में सोमवार की सुबह सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूब जाने से एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। मृत बच्चा मशरक थाना क्षेत्र के पचरुखवा गांव निवासी पप्पू सिंह का तीन वर्षीय पुत्र हर्षितराज बताया जाता है जो रसौली निकुंभ टोला निवासी शिवकुमार सिंह के यहां ननिहाल में रहता था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह हर्षितराज घर से कुछ ही दूरी पर स्थित दुकान में टॉफी खरीदने जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पैर फिसल गया जिससे पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गयी।

घटना को घंटों बाद जब वह घर वापस नही पहुँचा तो परिजन उसे खोजने दुकान पर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही पानी भरे गढे में बच्चे के तैरते शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया ।परिजन आनन -फानन में बच्चे को लेकर पीएचसी पानापुर पहूंचे जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।मौत की पुष्टि होते ही पीएचसी में उपस्थित परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे ।मृत बच्चा तीन भाइयों में सबसे छोटा था ।उधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026