Categories: पटना

कोरोना के कारण बिहार विधानसभा 16 जनवरी तक बंद…सभी कमेटियों की बैठक रद्द…

पटना: बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार विधानसभा को 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को यह फैसला लिया. राज्य में पिछले एक सप्ताह के दौरान हर दिन कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है. यहाँ तक कि बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और विधायक भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार विधानसभा को 16 जनवरी तक बंद करने का निर्णय लिया गया है. इस दौरान बिहार विधानसभा का ऑफिस बन्द रहेगा. हालाँकि कर्मचारियों को मुख्यालय में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है ताकि जरुरी काम होने पर उन्हें बुलाया जा सके. इतना ही नहीं बिहार विधानसभा की कमेटियों की बैठक भी रद्द कर दी गई है. बैठक रद्द करने का कारण भी कोरोना संक्रमण बताया गया।

बिहार में पहले ही राज्य सरकार ने 21 जनवरी तक नाईट कर्फ्यू सहित दुकानों को रात 8 बजे तक बंद करने का आदेश जारी हो चुका है। स्कूल, कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थान भी 21 जनवरी तक बंद रहेंगे। पटना में कोविड नियमों का पालन नहीं करने के कारण पहले दिन पांच बसें और आठ टेंपो समेत 13 वाहन जब्त, मास्क नहीं पहनने के कारण 58 वाहन मालिकों से जुर्माने के रूप में 91200 रुपए की वसूली की गई। वहीं दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। डीएम राजीव रौशन, डीडीसी तनय सुल्तानिया समेत कई अन्य अधिकारियों का कोविड टेस्ट किया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026