Categories: छपरा

CSP बैंक में लाखों की लूट….बंदूक के बल पर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम….गोली भी चलायी….

छपरा: अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि दोपहर में ही CSP बैंक से 4 लाख 60 हजार रुपये लूट कर फरार हो गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मीरा मुसेहरी पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर एक मकान के प्रथम तले पर संचालित हो रहा एसबीआई के CSP से शुक्रवार को अपराधियों ने 4 लाख 60 हजार लूट लिया।

बताया जा रहा है कि करीब 4 की संख्या में अपराधी छपरा मसरख के मुख्य पथ पर स्थित मीरा मुसहरी पेट्रोल पंप से थोड़ी दूरी पर स्थित एक छोटे से मार्केट के प्रथम तल पर संचालित हो रहा एसबीआई के सीएसपी से रुपए लूटकर चंपत हो गए। जैसे ही इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को मिली, तो आनन-फानन में गश्ती दल पहुंच कर जांच में जुटे।

सीएसपी संचालक ने बताया कि मैं अपने बैंक में बैठकर कस्टमर का भुगतान कर रहा था। उसी समय करीब 4 की संख्या में अपराधी पहुंचे तो मैं समझा कि कस्टमर होंगे, लेकिन उन्होंने तुरंत रिवाल्वर निकालकर मेरे कंधे पर रख दिया तथा ड्रॉल को खोल कर 4 लाख 60 हजार लेकर के फरार हो गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने गोली भी चलाई, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि अपराधियों ने गोली भी चलाई है। वहीं मुफस्सिल गस्ती पुलिस दल द्वारा पहुंच कर मामले की छानबीन की जा रही है। सीएसपी संचालक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बलगरहा गांव निवासी चन्द्रिका राय द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026