पटना

बिहार सीएम नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह: अमित शाह और जेपी नड्डा के भव्‍य स्‍वागत की तैयारियां, चुनाव हार गए मगर मंत्री बनेंगे मुकेश सहनी

पटना: 17वीं बिहार विधान सभा चुनाव के संपन्‍न होने के बाद आज नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के राजेंद्र मंडप में शाम साढ़े चार बजे आयोजित किया गया है। नीतीश कुमार के साथ नए कैबिनेट के कई मंत्री भी शपथ लेंगे। आज आठ से दस मंत्री शपथ ले सकते हैं। उपमुख्‍यमंत्री पद पर माना जा रहा था कि भाजपा नेता व पूर्व डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी फिर से शपथ लेंगे। मगर सबको चौंकाते हुए भाजपा के वरिष्‍ठ नेता तारकिशोर प्रसाद को विधानमंडल दल का नेता चुना गया है।

उपनेता रेणु देवी को चुना गया है। भाजपा कोटे से इस बार दो डिप्‍टी सीएम बनाने की बात है।बता दें कि रविवार 15 नवंबर को सीएम आवास में एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस) के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार नेता चुना गया । इसके बाद उन्‍होंने राज्‍यपाल फागू चौहान से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया । राज्‍यपाल द्वारा सरकार बनाने के आमंत्रण के बाद आज, सोमवार 16 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026