Barharia Siwan News

ग्राहकों की सुविधाओं का विस्तार होगा:- मैनेजर रामप्रवेश मोची

विधायक ने सीएसपी केंद्र का हुआ उदघाटन

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के हॉस्पिटल रोड स्थित एसबीआइ बैंक के सामने एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन राजद विधायक बच्चा जी पांडेय व एसबीआई इ के मैनेजर रामप्रवेश मोची ने फीता काटकर किया. राजद विधायक श्री पांडेय को बुके भेंट कर स्वागत किया गया. इस मौके पर विधायक श्री पांडेय ने कहा कि सबसे पहले मैं बड़हरिया विधानसभा क्षेत्रवासियों को धन्यवाद देना चाहूंगा. उन्होंने कहा कि सीएसपी केंद्र के खुलने से ग्राहकों को बैंक से लेनदेन करने में सुविधा होगी. इस विकेंद्रीकरण से ग्राहक सहजता से पैसों का लेनदेन कर सकेंगे.

वहीं मैनेजर श्री मोची ने कहा कि सीएसपी खुलने से मुख्य शाखा से उपभोक्ताओं का दबाव घटेगा व इस प्रकार ग्राहकों की सुविधाओं का विस्तार होगा. मौके पर मधुप मिश्र, राजद नेता महताब खान, रिंकू तिवारी, मिर्जा अली अख्तर, नामजुद्दीन खान, लक्की बाबू, सुरेश मिश्र, संचालक अक्षय मिश्र, हैदर अली, ओमप्रकाश यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्र, राजद प्रखंड अध्यक्ष बबन राम, ओमप्रकाश पांडेय, परमात्मा मिश्र, शैलेश यादव, गांधी जी, जावेद अख्तर, उमाशंकर सिंह के सीएसपी संचालक राजू चौधरी, लोकेश पांडे, मिथिलेश कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन संचालक अक्षय मिश्र ने किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026