परवेज अख्तर/सीवान-: मध्य विद्यालय मझवलिया में बुधवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना अंतर्गत छात्र-छात्राओं का परिभ्रमण दल पटना के लिए एक दिवसीय दौरे पर रवाना हुआ। बता दें कि विद्यालय के शिक्षा समिति की अध्यक्ष पति व भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव ने एक निजी बस में सवार 45 छात्र-छात्राओं के जत्था को हरी झंडी दिखाकर मंगलमय यात्रा की कामना के साथ रवाना किया। मौके पर प्रधानाध्यापक राधेश्याम सिंह ने बताया कि बच्चों को किताबी कीड़ा होने के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थल का परिभ्रमण करने से शैक्षणिक, बौद्धिक व मानसिक विकास में गुणात्मक परिवर्द्धन होता है। वहीं छात्र-छात्राओं के चहेते शिक्षक मो यूनुस ने बताया कि पटना के गोलघर, तारामंडल, संजय गांधी जैविक उद्यान, महावीर मंदिर,विधानसभा, सचिवालय, उच्च न्यायालय, पटना साहिब स्थित गुरु आदि का अवलोकन करेंगे तथा उसके ऐतिहासिक महत्व को समझेंगे। कई बच्चें पहली बार ऐतिहासिक परिभ्रमण पर अपने अनुभवों की छटा बिखेरने निकले हैं, जो सभी उत्साह से लबरेज दिखें। परिभ्रमण दल के साथ जवाहर सिंह, अरूण कुमार, जीतेंद्र कुमार यादव शिक्षक आदि शामिल थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…