परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज प्रखंड कार्यालय के खेल मैदान में दूसरे दिन शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय सब जूनियर स्पोर्टस मीट अंडर-17 तरंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें एम एस हुसैनगंज हाई स्कूल, गया दास रशिदचक उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़रम, उ० उच्च विद्यालय मचकना एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय सहदुलेपुर के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मंच का संचालन लेखापाल विकास कुमार सिंह व नाजिर हुसैन ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में लगभग एक दर्जन खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई। जिसमें 100 मी दौड़ में मुस्तफा अब्बास, सहाना खातून, 200 मी दौड़ में इस्तियाक हाशमी, साबिया खातून, 400 मी दौड़ में मनीष कुमार, नाजिया खातून, 800 मी दौड़ में चंदन कुमार, आशा कुमारी, 1500 मी दौड़ में अमजद अली, नेहा कुमारी शर्मा, ऊंची कूद में कौशल कुमार, शाहिन खातून, लंबी कूद में धनंजय कुमार, चांदनी कुमारी, जेबलिंग थ्रो में चंदन कुमार, गुड़िया कुमारी, शॉटपुट में उमर अली, शाहजहां खातून, डिस्कस थ्रो में अभिषेक कुमार, शिल्पी कुमारी, 100 गुणा 4 मी रिले दौड़ में आबिद, रिजवान, अभिषेक, दीपांशु एवं बालिका वर्ग में नरगिस, चांदनी, साजिदा व मधु प्रखण्ड चैम्पियन बन अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायी। इसमें प्रतिभावान विजेताओं को सम्मानित किया गया। ये सभी चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने प्रखण्ड की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में ब्रजेंद्र कुमार, हरेंद्र शर्मा, मुकेश चौबे, राजेश यादव, राजीव कुमार, अनिल कुमार सहित पत्रांकित खेल प्रशिक्षक, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व दर्जनों शिक्षक ने महती भूमिका अदा की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026