बिहार दिवस कल, आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत प्रखंडों में बुधवार को बिहार दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। बिहार दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई के साथ उन्हें रंग बिरंगी नीली रोशनी से सजाया गया है। जिला जनसंपर्क विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यक्रम शहर के टाउन हाल में आयोजित की जाएगी। प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार विवेकानंद ने बताया कि जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद पदाधिकारियों संग डीएम द्वारा स्टाल का निरीक्षण किया जाएगा।

विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी :

बिहार दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में बच्चों द्वारा पेंटिंग, भाषण, नुक्कड़ नाटक, शास्त्रीय गायन व नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद शाम पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। विभिन्न आठ विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। डीएम ने कहा कि बिहार दिवस को मनाने के लिए सभी बिहार वासियों, और नगर वासियों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस पर सबकी सहभागिता हो। इसको सिर्फ सरकारी स्तर पर ही नहीं, बल्कि सभी को शामिल किया जाए। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024