✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधायक रामायण मांझी के ब्रह्मभोज के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आम से खास लोग शामिल हुए। इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व्यासदेव प्रसाद, दारौंदा विधायक कर्णजीत उर्फ व्यास सिंह, विधान पार्षद महाचंद्र प्रसाद सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने दिवंगत पूर्व विधायक रामायण मांझी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि रामायण मांझी समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सदैव पार्टी के लिए लगे रहे।
मौके पर पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह, राजीव रंजन उर्फ बिट्टू सिंह, अभिमन्यु सिंह, राहुल तिवारी, चंद्र विजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव, पूर्णिया लोकसभा प्रभारी राजकुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, समरजीत सिंह, चंद्रमा प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, राजनाथ राम, विद्यासागर बैठा, मुन्ना तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह, नीतीश कुशवाहा, अमित चतुर्वेदी, मनोज पांडेय सहित काफी संख्या में सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता के अलावा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…