गोपालगंज के थावे मंदिर को भव्य बनाने की तैयारी में बिहार सरकार, खर्च होंगे 200 करोड़ रुपए

गोपालगंज: बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ में शामिल गोपालगंज के थावे मंदिर का स्वरूप बदलने की तैयारी चल रही है. इसके लिए बिहार सरकार का पर्यटन विभाग जोर शोर से जुटा है. पर्यटन विभाग के निर्देश पर थावे मंदिर को दिव्य और भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से डीपीआर तैयार कर लिया गया है. पर्यटन विभाग ने इसके निर्माण के लिए दो सौ करोड़ तक खर्च करने की तैयारी की है.

थावे मंदिर बिहार के प्रमुख शक्तिपीठों में से है. इसके कारण इसे राज्य सरकार प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी है. गोपालगंज जिला प्रशासन ने मंदिर का डीपीआर तैयार कराकर मंजूरी के लिए पर्यटन विभाग को भेजा है. पर्यटन विभाग के मंत्री नारायण प्रसाद और सचिव संतोष कुमार मल्ल ने व्यक्तिगत रूप से थावे मंदिर की स्थिति को देखने के बाद इसे भव्य बनाने और प्रमुख पर्यटक स्थल बनाने का निर्णय लिया है.

ऐसे बदलेगा थावे मंदिर का स्वरूप

थावे मंदिर का गोल चक्कर, मेन गेट, पार्किंग, मेला ग्राउंड, हनुमान मंदिर, विवाह भवन, वन एरिया, पार्किंग -2, पुलिस कंट्रोल रूम, मुख्य दुर्गा मंदिर, वीआइपी पार्किंग, गेस्ट हाउस, एम्पी थियेटर, म्यूजियम, टॉलेट कंपलेक्स, ब्लॉक ऑफिस, ओल्ड बेल्डिंग, दुकानें, गोलंबर, यात्री निवास-1, रहषु मंदिर, यात्री निवास-2, तालाब, तालाब पर ब्रीज, जंगल सफारी तथा बच्चों के खेलने के लिए ग्राउंड बनाने का डीपीआर तैयार किया गया है.

विंध्यााचल की तर्ज पर होगा विकास

थावे मंदिर बिहार ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल और यूपी-झारखंड के लाखों भक्तों के आस्था का केंद्र है. मां सिंहासनी के दर्शन के लिए लाखों भक्त पहुंचते हैं. प्राचीन काल से मां सिंहासनी के प्रति भक्तों में अपार आस्था है. चैत रामनवमी से यहां का ऐतिहासिक एक माह का मेला प्रसिद्ध है. मान्यता है कि थावे में मां ने भक्त रहषु के पुकारने पर अत्याचारी राजा मनन सेन का सर्वनाश करने के लिए कामाख्या से चलकर थावे आईं और यहीं रह गयीं. राजा मनन सिंह के चेरों वंश काल का सर्वनाश हुआ था. यहां मां के दर्शन से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है. पर्यटन मंत्री ने नारायण प्रसाद ने कहा कि थावे को विंध्याचल मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जायेगा. मंदिर एरिया को भव्य बनाने में कोई कमी सरकार नहीं छोड़ेगी. मंदिर और उसके आसपास का इलाका पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026