पटना

बिहार सरकार का आदेश, अफसर से लेकर क्लर्क तक के सरकारी सेवक जमा करें चल-अचल संपत्ति का ब्योरा

पटना: बिहार सरकार ने आईएएस-आईपीएस अफसरों के बाद ग्रेड ए से लेकर सी तक के सभी अधिकारियों और कर्मियों को चल एवं अचल संपत्ति विवरण देने का निर्देश दिया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग में सभी विभागों के प्रधान सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त और सभी जिला पदाधिकारियों को पत्र लिखा है.

पत्र में कहा गया है कि पिछले साल की तरह इस वर्ष भी अखिल भारतीय सेवा के सभी पदाधिकारियों तथा राज्य सरकार एवं उनके अधीनस्थ बोर्ड, निगम, सोसायटी के समूह क, ख एवं ग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का चल एवं अचल संपत्ति विवरण सार्वजनिक किया जाना है. पिछले साल में चल एवं अचल संपत्ति का विवरण जिस प्रपत्र में दिया गया था उसी प्रपत्र में इस साल भी देना है. यह प्रपत्र सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा एवं वन सेवा के पदाधिकारी संपत्ति विवरण 15 फरवरी 2021 तक दे सकते हैं. राज्य सरकार एवं उनके अधीन सभी उपक्रमों में कार्यरत कर्मी अपनी संपत्ति का विवरण 15 फरवरी 2021 तक अपने निकासी एवं पदाधिकारी को देना सुनिश्चित करेंगे.सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की चल एवं अचल संपत्ति की विवरणी 31 मार्च 2021 तक विभागीय वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक किया जाना है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026