Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

राम जानकी पथ से उजड़ने वाले ग्रामीणों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

परवेज अख्तर/सिवान:
एसएच-73 के किनारे बसे पचरूखी प्रखंड के निजामपुर के दलित बस्ती के लोगों ने डीएम अमित कुमार पांडे से मिलकर रामजानकी पथ के निर्माण के दौरान उजाड़े जाने की स्थिति में बचाव करने की अपील की है. गांव के दर्जनों लोगों ने डीएम से मिलकर कहा कि वे दलित हैं और मजदूरी करके गुजारा करते हैं ऐसे में उनका घर अगर उजड़ जाता है तो आगे क्या होगा. इस पर डीएम ने उन्हें प्रशासनिक स्तर पर हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है. इस संबंध में लोगों ने डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा है जिसमें दलित बस्ती के सभी लोगों के हस्ताक्षर हैं.

डीएम से मिलने वालों में भगरासन राम, राजू कुमार राम, सीमा देवी, सुकेश कुमार, अजय कुमार, सुमन देवी, सीमा देवी, सरस्वती देवी, धनेश राम, सुनीता देवी, ललीता देवी, सरिता देवी, रामध्याय राम, राम भरोसा राम, सीमा, हुलास राम, सोनमती देवी, सोशिला देवी, फागु राम, सरस्वती देवी व महेश राम के साथ दर्जनों लोग शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026