Categories: पटना

बिहार: तेजस्वी यादव के जन्मदिन को अलग अंदाज में दी बधाई, कहा- इंसान बनें…

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। पप्पू यादव ने कहा है कि तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बहुत बहुत बहुत-बहुत बधाई हो। लेकिन, वह पहले इंसान बनें। हाजीपुर सर्किट हाउस में तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बड़े बाप का बेटा होने से कुछ नहीं होता है। केवल कर्म योगियों को ही सफलता मिलती है भाग्य से जीने वाले विजेता नहीं बनते हैं। यही दुनिया का इतिहास है। पप्पू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने अहंकार क्रोध नफरत का त्याग करें वे स्वयं भी खुश रहें और दूसरों को भी खुश रहने दें। पप्पू यादव ने यहां तक कह दिया कि तेजस्वी यादव ने हुई यादव में जबरदस्त अज्ञानता भरी हुई है जन्मदिन के मौके पर वे अपनी अज्ञानता को दूर करें और ज्ञान लेने का प्रयास करें। उन्होनें आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव में एकोअहम का अहंकार भर गया है।

जाप प्रमुख राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव कभी लालू प्रसाद यादव के चहेते नेता थे। राजद में रहते हुए पप्पु यादव लालू परिवार के काफी करीबी थे। कहा जाता है कि मुख्यमंत्री रहते लालू यादव का उन्हें काफी आशीर्वाद और वरदहस्त हासिल था। बाद में रिश्तों में दरार आ गयी और दोनो कालक्रम से अलग हो गये। शायद इसिलीए पप्पु यादव दावा करते हैं कि वे लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों को अच्छी तरह से पहचानते हैं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव आज अपना 28वां जनम्दन मना रहा हैं। इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बधाइयों का तांता लगा है। नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा तेजस्वी से जुड़े होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर प्रदेश कार्यालय और विभिन्न जगहों पर लगाए गये हैं। राज्य के दूसरे जिलों से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024