पटना: सुधा ब्रांड का दूध 11 नवंबर से प्रति लीटर तीन रुपये महंगा हो जायेगा। वहीं आधा लीटर के पैकेट पर दो रुपये की वृद्धि की गई है। इसी प्रकार पनीर के 200 ग्राम के पैकेट पर पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि दही और घी के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। कॉम्फेड की ओर से मंगलवार को बढ़ी कीमत की घोषणा कर दी जाएगी।
इसके पहले 7 फरवरी, 2021 से सुधा दूध की कीमत बढ़ाई गई थी। कॉम्फेड से मिली जानकारी के अनुसार किसानों की लंबे समय से मांग रही है कि उन्हें दूध की दी जाने वाली कीमत बढ़ाई जाये। इसी के मद्देनजर कीमत बढ़ाई जा रही है। वृद्धि के साथ ही किसानों को अधिक कीमत दी जाने लगेगी।
अब 46 लीटर वाला दूध पैकेट 11 नवंबर से 49 में, 43 रुपये वाला 46 रुपये में मिल सकेगा। अन्य उत्पादों की कीमत भी बढ़ाई गई है। 200 ग्राम का पनीर पैकेट अब 5 रुपये महंगा मिलेगा। दही और घी की कीमतें नहीं बढ़ायी गई हैं। कम्फेड से मिली जानकारी के अनुसार किसानों की लंबे समय से मांग पर फैसला लिया गया है।
रेट चार्ट
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…