Categories: पटना

बिहार: पति-पत्नी चला रहे थे जिस्मफरोशी का धंधा, व्हाट्सअप पर न्यूड फोटो देखकर ग्राहक लगाते थे रेट

पटना: बिहार में एक बार फिर से सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। इस बार सेक्स रैकेट चलाने वाले पति-पत्नी बताए गए हैं। छापेमारी के दौरान के पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक युवक और दो युवतियां शामिल हैं। इसके अलावा कुछ लड़कियां छापेमारी की खबर लगते ही मौके से भाग निकलीं। पकड़ी गई लड़कियों ने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने वाले पति-पत्नी गरीब लड़कियों को फंसाी थी और रुपये का लालच देकर उनका अश्लील वीडियो बना लेती थीं। न्यूड फोडो और ग्राहकों को व्हाट्सअप पर भेजकर उनसे रेट तय करवाती थी। जानकारी के अनुसार पकड़ी गई लड़कियां एक मॉल में काम करने वाली बताई जा रही हैं।

मामला मुजफ्फरपुर जिले का है। अहियापुर और मिठनपुरा थाने की पुलिस ने रात को छापेमारी कर सर सैयद कॉलोनी से एक युवती समेत दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। वहीं छापेमारी की भनक लगते ही छह से अधिक युवक युवती मकान के पिछले दरवाजे से चहारदीवारी फांद कर फरार हो गए। कमरे की तलाशी के दौरान शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। मौके से पुलिस को नशीली दवाएं, शक्ति वर्धक टेबलेट और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। छापेमारी के दौरान युवती का नाबालिक भाई भी मौजूद था जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है।

शराब माफिया है सरगना

मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि इस सेक्स रैकेट का सरगना शराब माफिया दीपक कुमार है जो सर सैयद कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर धंधा करता है। आरोप है कि उसके इस काम में उसकी पत्नी भी शामिल है। इसका खुलासा मोहल्ले के लोगों ने ही किया। मोहल्ले वालों ने दीपक की पिटाई भी की और पुलिस के हवाले कर दिया।

और भी हो सकता है खुलासा

अहियापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार रजक ने बताया है कि यह सेक्स रैकेट ऑनलाइन चलता था, जिसमें बुकिंग और पेमेंट दोनों ऑनलाइन ही होता है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। आज इसमें और खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026