Categories: पटना

समस्तीपुर: गैस एजेंसी में दिन दहाड़े लूट, मैनेजर ने विरोध किया तो मार दी गोली

समस्तीपुर: जिले के मुफस्सिल थाना के थाना के शम्भूपट्टी स्थित रसोई गैस एजेंसी में घुस कर बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के साथ ही मैनेजर को गोली मार जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार गैस एजेंसी में अपराह्न करीब 12 बजे एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और सीधे अंदर घुस गए। उस समय कैश काउंटर पर मैनेजर संजीव कुमार सिंह अकेले बैठे हुए थे। कार्यालय के अंदर दो और कर्मी भी थे, लेकिन उस समय वे अलग बैठ खाना खा रहे थे। बताया गया है कि अपराधियों ने जैसे ही कैश लूटने का प्रयास किया मैनेजर ने विरोध शुरू कर दिया।

इस पर अपराधियों ने गोली चला दी। मैनेजर को पेट और बांह में एक एक गोली लगी है। फायरिंग की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। उसके बाद लूट की राशि के साथ सभी अपराधी फरार हो गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी कितनी राशि लूट कर ले गए हैं। बताया गया हैं कि गोली से जख्मी मैनेजर को पहले सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। बताया गया है कि जख्मी मैनेजर को किसी निजी अस्पताल में ले जाया गया है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाला जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026