Categories: पटना

बिहार में लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी, जानिए…क्या खुला और क्या रहेगा बंद

एडिटर-इन-चीफ/परवेज अख्तर:

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमण के घटते हुए केस को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। लॉकडाउन-4 दो जून से प्रभावी होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

बता दें कि 15 मई तक लाॅकडाउन-1 था ।16-25 मई तक था लाॅकडाउन-2। 26 मई से एक जून तक लाॅकडाउन-3 था। इस बार बिहार में कोविड के केस भी बहुत कम हुए हैं। रविवार को पूरे राज्‍य से 1475 नए केस मिले हैं। इसके अलावा व्‍यापारी वर्ग की मांग को देखते हुए राज्‍य का आर्थिक पहिया घूमे इसलिए सरकार ने कई छूट के साथ लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है।

ये है नई गाइडलाइन

  • बिहार में अब गांवों और शहरों में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक दुकानें खुलेंगी।
  • कई सरकारी कार्यालयों को 25 फीसदी उपस्थिति के साथ खोलने और कामकाज शुरू करने की इजाजत दी गई।
  • दूध, फल, सब्‍जी, मांस-मछली आदि जरूरी दुकानों के अलावा कृषि संबंधी दुकानें रोज खुलेंगी।
  • इलेक्‍ट्रॉनिक प्रतिष्‍ठान के अलावा सभी तरह की दुकानें ऑल्टरनेट डे खुलेंगी ।
  • औद्योगिक, निर्माण से संबंधित प्रतिष्‍ठान और निर्माण कार्य सुबह 6 बजे से दोपहर 2 तक होंगी।
  • आवागमन में सुविधा के लिए ऑटो, बस आदि सार्वजनिक परिवहन 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ चलेंगे।
  • वैसे निजी वाहन को छूट होगी जिन्‍हें ई-पास मिला हो, या ट्रेन या विमान से यात्रा करने का टिकट हो, स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कार्यो से कहीं आना-जाना हो।
  • हर जिले में लॉकडाउन में छूट और दुकानों के खुलने का दिन DM तय करेंगे
  • पहले की तरह सभी शिक्षण संस्‍थान और निजी ऑफिस भी बंद रहेंगे।
  • फिलहाल सभी धार्मिक आयोजन भी बंद रहेंगे।
  • सभी दुकानों को मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना होगा। फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी पालन अनिवार्य होगा। इसमें चूक होने पर डीएम अस्थाई तौर पर दुकानों को बंद कर सकते हैं।
  • शादी विवाह में पहले की तरह ही 20 लोगों को ही अनुमति दी गई है। बारात व जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।
  • डीएम अपने स्तर से स्थानीय परिस्थिति को देखते हुए नियमों को और सख्त कर सकते हैं। हालांकि नियमों को शिथिल करने का अधिकार उनके पास नहीं होगा।
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026