पटना : बिहार में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीएम नितीश ने बड़ा फैसला लिया है सीएम नितीश ने ट्वीट कर जानकारी दी है की बिहार में 8 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है लेकिन इसके साथ ही लॉकडाउन में व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी गयी है।
पहले से ही या कयास लगाए जा रहे थे कि बिहार में कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए सरकार लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा सकती है। बिहार में कोरोना की रफ्तार लॉकडाउन लगाने के बाद से ही काफी धमी है और ये आंकड़ा रोजाना मिलने वाले केस की बात करें तो दो हजार के आसपास आ गया है।
बिहार में सख्ती के साथ लॉकडाउन के पालन का नतीजा है कि पिछले चंद सप्ताह में कोरोना का संक्रमण हर दिन 15 हजार से घटकर 1500 तक पहुंच गया है। सूत्रों की माने तो सरकार अभी लॉकडाउन की सीमा बढ़ाये रखना चाहती है, ताकि कोरोना का संक्रमण बढ़े नहीं। 8 जून तक के लॉकडाउन में कई मामलों में छूट देने की भी संभावना है। माना जा रहा है कि दुकानों के खुलने के समय में और छूट मिल सकती है. फिलहाल शहरी इलाकों में सुबह 6 से 10 बजे तक ही जरूरी दुकानें खुल सकती हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…