Categories: पटना

बिहार: प्रेमी-प्रेमिका का अश्‍लील वीडियो बनाया, जंजीर से बांध वसूला जुर्माना, तमाशबीन बन देखती रह गई पुलिस

पटना: अररिया के फारबिसंज थाना क्षेत्र की परवाहा पंचायत के एक गांव में विवाहित प्रेमी युगल को कुछ ग्रामीणों ने रविवार देर रात संदिग्ध अवस्था में पकड़ने के बाद न केवल जंजीर से बांधा बल्कि दोनों से 21-21 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। आरोप है कि इस दौरान पुुुलिस तमाशबीन बनी रही। इसका वीडियो वायरल होने के बाद फारबिसगंज पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया जिसमें छह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रेमी युगल के नग्न अवस्था का वीडियो वायरल होने से पुलिस की मुसीबत बढ़ गई है।

एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दोनों का वीडियो बनाकर जंजीर से बांधकर जुर्माना सुनाया गया। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मगर काफी संख्या में ग्रामीण थे और सभी ग्रामीण पंचायत करने पर अड़े थे। वीडियो बनाने वालों को भी चिह्नित किया गया है। कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चिह्नित लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। बताया गया कि प्रेमी नरपतगंज के गड़गामा का निवासी है।

जबकि महिला परवाहा पंचायत के ही एक गांव की आदिवासी महिला है। आरोप है कि महिला द्वारा शराब का अवैध निर्माण कर बिक्री करती थी और युवक प्रतिदिन शराब पीने के लिए आता था। दोनों जोड़ी विवाहित और बाल बच्चेदार है। दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि साजिश के तहत दोनों को बुलाकर वीडियो बनवाया गया है।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024