Categories: पटना

भाई ने रिश्ते को किया कलंकित, नाबालिग मौसेरी बहन से दुष्कर्म के बाद कर दिया घिनौना काम

पटना: नगर थाना के एक मोहल्ले में मौसेरे भाई ने रिश्ते को कलंकित कर नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया है। परिजनों द्वारा शिकायत करने पर पहले माफी मांग ली और बाद में पीड़िता का अश्लील फोटो वायरल कर दिया। पीड़ित की माँ के शिकायती आवेदन पर आरोपी के खिलाफ महिला थाना में एफआईआर दर्ज हो गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

आरोपी ने भाई की बीमारी का उठाया फायदा

एफआईआर में बताया है कि उसके बेटे की तबीयत हमेशा खराब रहती है। अचानक बेटे की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई जिसे लेकर वे लोग लखनऊ चले गए। घर में दो छोटे-छोटे बच्चे व नाबालिग बेटी की देखरेख के लिए अपनी बहन के बेटे अर्जुन कुमार को भागलपुर से बुला लिया। लखनऊ में करीब एक माह का समय लगा। जब महिला बेटे की इलाज करा एक महीने बाद घर आई तो उसकी बड़ी बेटी घर पर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला। एक दिन अचानक महिला के नंबर पर बेटी का फोन आया और उसने आपबीती बताते हुए कहा कि वह अंबाला में है। पीड़िता ने अपनी माँ से बताया कि अर्जुन ने उससे कहा था कि मां उसे लखनऊ बुलाई है और ट्रेन से लेकर उसे अंबाला पहुंच गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसकी जानकारी होते ही महिला अपने पति के साथ अंबाला पहुंची और वहां से बेटी को घर ले आई।

माफी मांगने के बाद कर दिया वीडियो वायरल

इसके बाद उसने भागलपुर से अपनी बहन को बुलाया और बहन से सारी बात बताई। इसके बाद लड़के ने माफी मांगी और दुबारा गलती नहीं करने की बात कही। लेकिन जब मामला शांत हुआ तो लड़के ने 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर लड़की का अश्लील फोटो वायरल कर दिया और उसे जान से मारने व अपहरण करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की।

क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी

एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह मामला बहुत गंभीर है। पुलिस इस मामले में तत्परता से कार्रवाई कर रही है। जल्द हीं कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026