Categories: पटना

बिहार पंचायत चुनाव: ‘भाभीजी’ हार गईं चुनाव, तो तैश में आकर पिस्टल लहराने लगा देवर

मुंगेर: बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण का परिणाम सामने आया है. जैसे-जैसे प्रत्याशियों के हारने और जीतने की सूचना आ रही है, वैसे-वैसे उनके करीबियों द्वारा कानून का माखौल उड़ाने की खबरें भी सामने आ रही हैं. ताजा मामला मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के पढ़भरा गांव में देखने को मिला, जहां चुनाव नतीजों में हुई हार का साइड इफेक्ट नजर आया. यहां एक महिला प्रत्याशी के चुनाव हारने पर उनके देवर ने तैश में आकर पिस्तौल निकाल लिया और उसे हवा में लहराने लगा.

तारापुर प्रखंड में पढ़भरा पंचायत में वार्ड संख्या 1 से वार्ड सदस्य के लिए रिनु देवी चुनाव लड़ रही थीं. लेकिन, सोमवार को उनके चुनाव हारने की खबर आई तो उनके देवर पंकज कुमार ने लोडेड हथियार निकाल लिया और उसे लहराते हुए गांव में दहशत फैलाने की कोशिश की. हालांकि, इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पंकज को हथियार और चार जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया.

माना जा रहा है कि चुनाव में अपनी भाभी की हुई हार को पंकज बर्दाश्त नहीं कर पाया और गुस्से में आगबबूला होकर वो हाथ में पिस्टल लेकर गांव में घूमने लगा. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना देने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मुंगेर जेल भेज दिया. आरोपी पंकज के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पंचायत चुनाव में खूनी संघर्ष

वहीं. बिहार में हो रहे पंचायत चुनाव में खूनी संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा. खगड़िया में चुनावी रंजिश में दो लोगों की हत्या गोली मारकर कर दी गई. वारदात के बाद बेलदौर थाना क्षेत्र के रोहियामा गांव में दहशत का माहौल कायम है. हालात को देखते हुए बेलदौर थाना पुलिस के साथ-साथ गोगरी डीएसपी भी घटनास्थल पर कैंप किए हुए है.इससे पहले, पंचायत चुनाव के पहले चरण के दिन औरंगाबाद जिले में भी दो पक्षों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर फायरिंग करने की घटना सामने आयी थी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024