Categories: पटना

देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया कटिहार का दियारा, जबाब में पुलिस ने भी की फायरिंग

कटिहार: सोमवार की शाम मनिहारी व भागलपुर जिले के पीरपैंती सीमा पर दियारा इलाके में अपराधियों द्वारा गोलीबारी किए जाने की सूचना है। दियारा में कलाई छींटने पहुंचे किसानों में दहशत पैदा करने के लिए अपराधियों ने अंधाुधुध फायरिंग की।

घटनास्थल बैद्यनाथपुर दियारा के समीप की बताई जा रही है। दियारा में अस्थाई पुलिस कैंप के जवानों द्वारा भी जवाब में गोली चलाई गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि अपराधियों ने किसानों में दहशत पैदा करने के लिए गोली चलाई। जवाब में पुलिस कैंप में तैनात जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र की है या पीरपैंती का यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मनिहारी के बैजनाथपुर दियारा से भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र का दियारा भी सटा हुआ है। बैजनाथपुर दियारा के अस्थाई पुलिस कैम्प से पश्चिम दिशा की ओर अपराधियों द्वारा गोली चलाए जाने की सूचना है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, पुलिस निरीक्षक मु. इरशाद, थानाध्यक्ष रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हुए। घटना को लेकर पुलिस तत्काल कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026