बिहार पंचायत चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया पत्र, सभी कर्मचारियों के लिए निर्धारित किए काम

गोपालगंज: पंचायत आम निर्वाचन 2021 को लेकर वोटिंग कराने के लिए मतदान दल कर्मियों के कार्य व दायित्व का निर्धारण कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी कर्मियों के कार्य व दायित्व से संबंधित पत्र जारी किया है। जिसमें मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए प्रत्येक मतदान दल कर्मी के लिए अलग-अलग कार्य निर्धारित किए गए हैं।

इस बार चुनाव में ईवीएम और बैलेट पेपर का एक साथ उपयोग किया जाएगा। इसलिए पीठासीन पदाधिकारी के साथ-साथ मतदान पदाधिकारी को अपने दायित्वों को सावधानी पूर्वक निवर्हन करने का निर्देश दिया गया है। मतदान अधिकारी के पास वोटर बूथ में प्रवेश करने के बाद सर्वप्रथम जाएगा।

पी वन निर्वाचक नामवली की चिह्नित प्रति का प्रभारी होंगे। कागजात के आधार पर निर्वाचकों की पहचान के लिए भी उत्तरदायी होंगे। इसके अतिरिक्त पी वन पंच व सरपंच पद के निमित मतपत्रों के प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे।

क्या-क्या हैं दायित्व

द्वितीय मतदान अधिकारी अमिट स्याही का प्रभारी होंगे। निर्वाचक की बाएं हाथ की तर्जनी का निरीक्षण करने पर स्याही लगाएंगे। पी टू मतदाताओं के रजिस्टर के प्रभारी होंगे। वोटर का हस्ताक्षर व अंगूठा का निशान मतदाता रजिस्टर पर प्राप्त करने के बाद वोटर को मतदाता पर्ची निर्गत करेंगे।

इस बार चुनाव में तृतीय मतदान अधिकारी की संख्या तीन होगी। जिसमें मतदान अधिकारी तीन ए, मतदान अधिकारी तीन बी और मतदान अधिकारी तीन सी शामिल होंगे। इसमें पी थ्री ए प्लास्टिक वोटिंग स्टिक के प्रभारी होंगे। वह पी टू से पंच व सरपंच पदों से संबंधित प्राप्त मतपत्रों को मोड़ने व मत देने की प्रक्रिया से वोटरों को अवगत कराएंगे। पी थ्री बी मुखिया व वार्ड सदस्य के कंट्रोल यूनिट के प्रभारी होंगे और पी थ्री सी पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के कंट्रोल यूनिट के प्रभारी होंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026