परवेज अख्तर/सिवान: बिहार पुलिस एसोसिएशन के जिला इकाई का सोमवार को पुलिस लाइन स्थित पुलिस क्लब में मतदान कराया जाएगा। रविवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग की जाएगी। सचिव सह मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस एसोसिएशन की जिला इकाई के लिए पांच पदधारकों के लिए रविवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। सोमवार को चुनाव के दिन ही मतगणना कर सबसे अधिक मत प्राप्त किए उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
बता दें कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री पद पर चुनाव संपन्न होना है। जमादार से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी वोट देकर अपने नेताओं का चयन करेंगे । एक पद पर एक नामांकन मिलने की स्थिति में औपचारिकता पूरी करते हुए निर्विरोध पदधारक कर्मी को सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा। मौके पर क्षेत्रीय मंत्री समरजीत पासवान, उपाध्यक्ष पारस कुमार आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…