सिवान पुलिस ने बीटेक के छात्र अपहरण मामले में दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान शहर के स्टेशन रोड स्थित शीतल होटल से शनिवार की दोपहर तीन युवकों को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ में पता चला कि तीन युवकों में शामिल दो अपहरणकर्ता थे। इन्होंने बीटेक के एक छात्र का अपहरण किया था और फिरौती के लिए छात्र के स्वजनों से दो लाख से अधिक रुपये लिए थे। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को रविवार को जेल भेज दिया गया। नगर थाना एसआइ अजय कुमार ने बताया कि सहरसा जिला के बनगांव निवासी आरुणि शांडिल्य जो बेंगलुरु में रहकर बीटेक की पढ़ाई करता है उसके मोबाइल से वीडियो काल कर एक अनजान व्यक्ति ने आरुणि की मां कुमकुम झा से बात की और बेटे के अपहरण की जानकारी दी। बेटे की फिरौती के लिए दो लाख रुपया की मांग की गई। इसके बाद खाते में दो लाख रुपये स्वजनों ने भेज दिए। आरुणि की मां ने अपहरणकर्ताओं से बेटे को छोड़ देने की मांग की।

इसके बाद 14 दिसंबर को मेरी बात जब पुत्र से हुई तो उसने बताया कि वह अमित नाम के युवक के पास है, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से मेरे मोबाइल पर वीडियो कॉल आया इसमें मेरे बेटे की दो युवक पिटाई करते हुए मुझसे रुपयों की मांग करने लगे। इसके बाद मैंने धीरे-धीरे अमित के नंबर पर पांच बार 17 हजार 600 भेजा। एसआइ अजय कुमार ने बताया कि आरुणि को पहले अपहरणकर्ताओं ने पटना में रखा इसके बाद उसे मुजफ्फरपुर लेकर गए और जब दो लाख रुपये मिल गए तो आरुणि को छोड़ दिया लेकिन पुन: उसका अपहरण कर सिवान लाया गया था। इसी बीच पुलिस को भनक लगी कि आरुणि को अपहरणकर्ताओं ने शहर के एक होटल में रखा है। जहां छापेमारी कर आरुणि को बरामद करते हुए दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार फुलवारी शरीफ अमित कुमार एवं जीरादेई थाना क्षेत्र जामापुर निवासी पप्पू कुमार गुप्ता शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026