Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ का मतगणना संपन्न, परिणाम घोषित

देर रात तक चलती रही मतगणना का कार्य

परवेज़ अख्तर/सीवान:
बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ जिला शाखा प्रतिनिधियों का चुनाव शनिवार को शहर के पुलिस लाइन के प्रांगण में शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया था. जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों का चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से अरुण कुमार ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष सह मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक, कन्हैया राय उर्फ झलक बाबा प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष कसह चुनाव प्रभारी, सुदेश्वर प्रसाद प्रदेश महासचिव सह चुनाव प्रभारी,  विष्णुदेव सिंह यादव  सचिव ,देवेंद्र सिंह कार्यालय सचिव  के देखरेख में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराया गया था. जिसके बाद देर संध्या मतगणना का भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया वही देर रात्रि भी इसका परिणाम भी घोषित कर दी गयी.

जिसमें अध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हरेराम यादव को 107 मतों से पराजित किया, उपाध्यक्ष पद पर उपेंद्र कुमार यादव एवं शिव कुमार सिंह  विजई हुए,सचिव पद पर शिवजी प्रसाद गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी रमेश कुमार सिंह को 199 मतों से पराजित किया. उपसचिव के पद पर जयराम हरिजन ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश यादव को पराजित किया.कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद इब्राहिम अंसारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी रविंद्र प्रसाद पाल को 134 मतों से पराजित किया और सर्वसम्मति से जिला के संघ के संरक्षण के पद पर परशुराम सिंह को मनोनीत किया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026