Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हसनपुरा में उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली को ले अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति को ले रविवार को दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने उप स्वास्थ केंद्र परिसर में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहे. धरना का नेतृत्व शारदारमण द्विवेदी ने किया. लोगों का कहना है कि जब तक उप स्वास्थ केंद्र की बदहाल स्थिति ठीक नहीं होती तब तक अनिश्चित कालीन धरना जारी रखते हुये 12 जनवरी के बाद आमरण अनशन अनिश्चित कालीन चलेगा. ग्रामीणों ने बताया कि बिते 29 दिसम्बर को जिला पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय, सिविल सर्जन डॉ यदुवंश शर्मा व बिहार सरकार के स्वास्थ्य, पथ निर्माण व कला संस्कृति मंत्री मंगल पांडेय के पास आवेदन देकर रजनपुरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति जर्जर व बदहाल को सुब्यवस्थित करने की मांग की गई थी.लेकिन किसी ने नहीं सुनी.

इस स्वास्थ्य केंद्र पर न डॉक्टर आते है और नही नर्स रहती है. यह स्वास्थ्य केंद्र मृत्यु पराय हो गया है. साथ ही लोगों ने कहा है कि अगर 15 दिनों के अंदर उप स्वास्थय केंद्र की स्थिति ठीक नहीं होती तो धरना जारी रहेगा.लोगोंं की उम्मीद थी की पदाधिकारी उनकी मांगों को स्वीकार करेगें. लेकिन मांगे पूरी नहीं होने पर मजबूर होकर लोकतांत्रिक तरीका से धरना प्रदर्शन जारी रहा. धरना प्रदर्शन कोरोना काल को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए किया जा रहा है. धरना में में मुख्य रुप से मिरैन खान, अर्जुन सिंह, तुलसी यादव, सुरेश यादव, वीरकुंवर सिंह, जमदार सिंह, दिनेश यादव, रामप्रवेश यादव, ऋतेष साहनी, शिवलोचन यादव, राजकुमार, अच्छेलाल, राजू,विजय यादव, संतोष, रोहित कुमार सिंह तथा रंदीप कुमार आदि उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026