Categories: पटना

बिहार: मुजफ्फरपुर में गवाही देने नहीं आई लड़की तो छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने कोर्ट में खा लिया जहर

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने कोर्ट परिसर में जहर खा लिया. युवक ने अपने वकील से कहा था कि वे लड़की को बुलाकर उसके बयान दर्ज कराएं. जब वकील ने कहा कि लड़की नहीं आएगी तो नाराज होकर युवक ने जहर खा लिया. घटनाक्रम के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आनन फानन में कोर्ट में मौजूद वकीलों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया.

युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बभनगरी गांव निवासी सावन कुमार पुत्र दिलीप राय के रूप में हुई है. घटना नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर की है. युवक सावन कुमार मुजफ्फरपुर कोर्ट में हाजिरी देने पहुंचा था. उस पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत केस चल रहा है. कोर्ट में हाजिरी देने के बाद युवक सावन अपने वकील दिनेश कुमार पाठक से मिला.

वकील ने समझाया, लेकिन नहीं माना आरोपी युवक

युवक वकील से जिद करने लगा कि लड़की को जल्द कोर्ट में बुलवाइए और गवाही करवाइए. इस पर वकील ने कहा कि न्यायालय का अपना काम है. वह अपने अनुसार तिथि तय करते हैं. इसके बाद वकील ने कहा कि लड़की आज कोर्ट नहीं आएगी. अगली तारीख को बहस होगी. यह कहकर वकील अपने चेंबर में चले गए.

जहर खाकर वकील के पास पहुंचा युवक

आरोपी युवक सावन ने गुस्से में आकर जहर खा लिया और वकील के पास पहुंच गया. उसने वकील से कहा कि अगर आज लड़की नहीं आई तो हम 15 से 20 मिनट में मर जाएंगे. इसके बाद वह गिर गया. आनन फानन में वकील दिनेश कुमार पाठक व उनके सहयोगियों ने युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने SKMCH रेफर कर दिया.

वकील बोले- युवक पर चल रहा है पॉक्सो का केस

इस मामले में वकील दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि सावन कुमार पर पॉक्सो (POCSO Act) का मामला दर्ज है, जिसमें बेल मिल चुकी है, लेकिन तारीख चल रही है. इसी को लेकर युवक आज कोर्ट आया था. कोर्ट में उसने जहर खा लिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026