हुसैनगंज: लूटकांड के आरोपित समेत तीन युवक गिरफ्तार

  • एक दिसंबर को हुए लूटकांड में भी शामिल था अपराधी
  • अभिषेक कुमार शर्मा से दो लाख 75 हजार लूट लिया था

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से एक लूटकांड के आरोपित सहित तीन को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। इनमें से एक दिसंबर 21 में लूटकांड में शामिल अपराधी है तो वहीं दो शराब बेचने के मामले में आरोपित हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले साल दिसंबर महीने में थाना क्षेत्र के रसीदचक के समीप मार्ग पर अपराधियों ने आंदर थाना क्षेत्र के भौराजपुर निवासी बाइक सवार अभिषेक कुमार शर्मा से दो लाख 75 हजार रुपए लूट लिया था। हथियार के बल पर हुई इस लूट की घटना में कुल तीन अपराधी शामिल थे। इसमें से एक अपराधी को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पैगंबरपुर स्थित उसके आवास से रविवार को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अपराधी की पहचान थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी शैलेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है।

वहीं पकड़ा गया दूसरा आरोपित शराब कारोबारी है जो थाना क्षेत्र के सहुली निवासी गणेश मांझी को शराब की सप्लाई करता था। गुप्त सूचना पर एसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में सहुली पहुंची पुलिस ने रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी तस्कर सुमित कुमार को लगभग छह लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान उसकी बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है। वहीं सुमित कुमार एवं गणेश मांझी के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। तीसरा गिरफ्तार आरोपित मुकेश कुमार कुशवाहा शराब कारोबार के मामले में पूर्व में फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपितों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024