पटना

बिहार में पंचायत चुनाव की तेज हुई कवायद, 9 चरणों में हो सकते हैं चुनाव

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश सातवीं बार राज्य की कमान संभाल रहे हैं. अगले साल बिहार में पंचायतों के पांच सालों की अवधि भी पूरी हो चुकी है. यहाँ अब पंचायत चुनाव कराये जाने की कवायद शुरू हो गई है.राज्य निर्वाचन आयोग ने मार्च से मई के बीच त्रिस्तरीय पंचायतोंऔर ग्राम कचहरियों के चुनाव होने की संभावना जताई है. बताया जा रहा है की 9 चरणों में पंचायतों के चुनाव कराये जा सकते हैं. इसके मद्दनेजर अब चुनाव आयोग के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं.

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों और एसपी को पत्र लिखकर यह जानना चाहा कि आपके क्षेत्र में कितने चरणों में चुनाव हो सकता है. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि इसकी जानकारी दो सप्ताह के अंदर आयोग को सौंपी जाए ताकि समयबद्ध चुनाव की योजना बनाई जा सके. चुनाव आयोग से जो खबरें मिल रही हैं, इसके अनुसार इस बार पंचायत चुनाव में विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ जाएगी, जिसके कारण मतदान कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की संख्या भी बढे़गी.

बिहार में 2021 में पंचायत चुनाव प्रस्तावित है. सूत्रों का कहना है कि आयोग विचार कर रहा है किपंचायत चुनाव अधिकतम 9 चरणों में हो.अनुमंडल मुख्यालय में पंचायत चुनाव 2021 की मतगणना करायीजाएगी. पंचायत चुनाव को लेकर जारी विज्ञप्ति में राज्य निर्वाचन आयोग (बिहार) ने राज्य के सभी 38 जिलों के जिलाधिकारी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) एवं जिला पंचायतीराज पदाधिकारी को जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी नामित किया.बिहार पंचायतीराज अधिनियम, 2006 एवं बिहार पंचायत निर्वाचन नियमावली, 2006 के तहत आयोग ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026