छपरा

सुपारी लेकर चिकित्सक की हत्या करने वाला हत्यारा गिरफ्तार

  • चिकित्सक की पत्नी ने सुपारी देकर करायी थी हत्या
  • 9 जनवरी 2020 को हुई थी चिकित्सक की हत्या

छपरा: जिले के सारण थाना क्षेत्र के रसौली चंवर में आज से करीब ग्यारह माह पहले सुपारी लेकर एक निजी चिकित्सक की हत्या करनेवाले हत्यारे को स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार को उसके सेमराहा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त शुक्ल राय बताया जाता है जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।इस हत्या मामले में शामिल निजी चिकित्सक की पत्नी प्रियंका सिंह एवं उसके प्रेमी मशरक निवासी सचिन भास्कर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।मालूम हो कि मशरक एवं पानापुर में आदर्श सेवा सदन नाम से निजी क्लिनिक चलानेवाले नयागांव थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव निवासी 40 वर्षीय चिकित्सक शिवकुमार सिंह की इसी वर्ष 9 जनवरी की रात रसौली चंवर में गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी।

पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी कि इसी बीच मृत  चिकित्सक की पत्नी अपने मशरक स्थित आवास से रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी थी।इस मामले को लेकर मृतक के पिता देवेंद्र कुमार सिंह ने मशरक थाने में अपनी बहू के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।इस बीच 21 फरवरी को पुलिस ने चिकित्सक की पत्नी और उसके प्रेमी को छपरा से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वे मामले का पता लगाने पहुँचे थे।पुलिसिया पूछताछ में दोनो ने स्वीकार किया था कि प्रेम प्रसंग में बाधक बने चिकित्सक को सुपारी देकर हत्या करायी गयी थी जिसके लिए शुक्ल राय को एक लाख अस्सी हजार रुपये दिए गए थे।हत्या की रात सचिन भास्कर ही उसे लेकर पानापुर जा रहा था जहां रसौली चंवर में शुक्ल राय अपने दो सहयोगियों के साथ मौजूद था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024