Categories: पटना

टोक्यो ओलंपिक में बिहार के विवेक भी दिखा रहे हॉकी में अपना जौहर, बधाई देने वालों का लगा तांता

पटना: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 49 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल मैच खेलने को लेकर सभी उत्साहित हैं। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि इस टीम में सीवान जिले का भी एक खिलाड़ी शामिल है। जी हां, मिड फिल्डर विवेक सागर जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के कन्हौली निवासी रोहित प्रसाद के पुत्र हैं। हालांकि, विवेक सागर का परिवार मध्यप्रदेश के इटारसी के हुसैनाबाद में रहता है और वह उसी राज्य की ओर से खेलते भी हैं। भले ही विवेक दूसरे राज्य से खेलते हैं लेकिन अपने पैतृक गांव से उनका गहरा नाता है।

पड़ोसी धनंजय बताते हैं कि करीब सात-आठ साल पहले विवेक अपने पैतृक गांव आए थे। उस समय उनपर खेल का दबाव ज्यादा नहीं था लेकिन जब से अंडर 19 में सेलेक्शन हुआ तब से वे गांव नहीं आ सके हैं। समयाभाव में भले ही विवेक का गांव आना जाना कम हो गया है लेकिन उनके माता-पिता का जुड़़ाव आज भी गांव से उतना ही है जितना पहले था। हॉकी इधर विवेक सागर को भी बधाई देने वालों का तांता लगा है।

पिता रोहित प्रसाद मध्य प्रदेश में शिक्षक

विवेक के पिता रोहित प्रसाद पहली बार अपने भाई के पास मध्यप्रदेश गए थे। उनके बड़े भाई श्रीराम प्रसाद मध्य प्रदेश में ही नौकरी करते थे। बाद में रोहित ने भी मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक की नौकरी ले ली। समय बीतने के साथ रोहित का परिवार भी मध्य प्रदेश में रहने लगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर सभी का स्कूलों में दाखिला करा दिया गया।

पारिवारिक पृष्ठभूमि खेल से नहीं है जुड़ी

विवेक सागर की पारिवारिक पृष्ठभूमि खेल से जुड़ी नहीं है। स्कूली खेलों व अपने मेहनत की बदौलत विवेक ने यह मुकाम हासिल किया है। शिक्षक पिता को कभी खेल के प्रति इतनी रुचि नहीं थी कि अपने बच्चों को खेल अकादमी में भेजें। तमाम बाधाओं के बावजूद भी विवेक ने हिम्मत नहीं हारी और स्कूली गेम में एक के बाद एक बेहतर प्रदर्शन करते गए।

विवेक की प्रारंभिक पढ़ाई मध्यप्रदेश में ही हुई

ग्रामीण बताते हैं कि रोहित प्रसाद की कुल चार संतानें हैं। जिनमें विवेक सागर सबसे छोटा है। 25 फरवरी सन 2000 में विवेक सागर का रघुनाथपुर के कन्हौली गांव में ही जन्म हुआ था। हालांकि जन्म के कुछ वर्ष बाद उनका परिवार मध्य प्रदेश में शिफ्ट हो गया। यहीं कारण है कि विवेक की प्रारंभिक पढ़ाई व खेलों के लिए बेहतर परिवेश मध्यप्रदेश में ही मिला है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026