Categories: पटना

लालू यादव ने किया चिराग पासवान का समर्थन, कहा- हमारे लिए वही रहेंगे एलजेपी के नेता

पटना: पिछले कुछ दिनों से लोक जनशक्ति पार्टी में काफी उथल-पुथल मची हुई है। चिराग पासवान को उनकी ही पार्टी के तमाम लोगों का समर्थन नहीं मिल रहा है। चिराग के चाचा तक ने उनका साथ छोड़ दिया है। ऐसे में चिराग पासवान को आरजेडी मुखिया चीफ लालू प्रसाद यादव का समर्थन मिला है। लालू यादव ने कहा है कि हमारे लिए तो एलजेपी के नेता वही रहेंगे। यह बात लालू यादव ने तब कही, जब उनसे बिहार में चिराग और तेजस्वी के गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया था।

चिराग और तेजस्वी में गठबंधन को ओके

लालू यादव ने मंगलवार को कहा कि वो चाहते हैं कि उनके बेटे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लोकजनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान के साथ बिहार में गठबंधन करें। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं दोनों को साथ देखना चाहता हूं। लालू यादव ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी में अंदरखाने चाहे जो भी हो रहा हो, हमारे लिए तो चिराग पासवान ही एलजेपी के नेता रहेंगे। सोमवार को लालू यादव ने मुलायम सिंह यादव से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की थाी। इस दौरान अखिलेश यादव भी उपस्थित थे। मुलायम सिंह यादव के साथ मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि वह मुलायम यादव का हालचाल जानने आए थे। उन्होंने मुलायम को देश का सबसे अनुभवी समाजवादी नेता बताया। अपने ट्विटर अकाउंट से मुलायम के साथ मुलाकात की फोटो ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था, समानता और समाजवाद ही देश की जरूरत थे, पूंजीवाद और वामपंथ नहीं।

पेगासस मामले में जांच होनी चाहिए

इस दौरान लालू यादव से पेगासस को लेकर भी सवाल पूछे गए। इस पर उनका जवाब था कि इस मामले में जांच होनी चाहिए। अगर ऐसी साजिश हुई तो जो लोग इस साजिश में शामिल थे उनका नाम सामने आना चाहिए। गौरतलब है कि बीते दिनों पेगासस सॉफ्टवेयर से जासूसी का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने संसद की कार्यवाही भी बाधित कर रखी है। वहीं लालू आज शरद यादव से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मैं यहां शरद पवार की सेहत के बारे में जानने आया हूं। वह बीमार हैं। उनके बिना संसद भवन सूना-सूना सा है। उन्होंने कहा कि मैं, मुलायम सिंह यादव और शरद पवार तमाम मुद्दों पर साथ रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026