Categories: पटना

बिहार की बेटी को गूगल से मिला 1.10 करोड़ सालाना पैकेज का ऑफर

पटना: बिहार की बेटी संप्रीति यादव को गूगल की ओर से 1.10 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज का ऑफर मिला है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

हालांकि एक समय वह भी था जब संप्रीति ने लगातार एक के बाद एक कई इंटरव्यू में फेल हो गईं थी और उनके पास कोई नौकरी नहीं थी। संप्रीति ने कभी हार नहीं मानी और आज उनके पास एक दो नहीं बल्कि चार चार कंपनियों का ऑफर है। संप्रीति की इस सफलता से आज उनके घर में खुशी और जश्न का माहौल है।

संप्रीति यादव ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की है। संप्रीति के लिए गूगल की नौकरी हासिल करना आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने 9 राउंड की परीक्षा पास की है।

संप्रीति ने बताया कि गूगल के इंटरव्यू के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। संप्रीति कहती हैं कि अगर कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करें। इसके बाद उसी लक्ष्य के हिसाब से अपनी तैयारी आगे बढ़ाएं, आपको सफलता जरूर मिलेगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024