परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के पकड़ी मोड़ समीप एक चिकित्सक के क्लीनिक के बाहर लगी बाइक की चोरी कर रहे दो चोरों को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। लोगों ने दोनों चोरों को पकड़ कर एक बिजली के खंभे बांध दिया और उनकी पिटाई की। इधर घटना की सूचना पाकर महादेवा ओपी की गश्त पार्टी मौके पर पहुंची और आनन फानन में पोल में बांधे गए दोनों चोरों को अपने साथ लेकर ओपी आई और पूछताछ शुरू की। घटना के बारे में बताया जाता है कि एक व्यक्ति पकड़ी मोड़ स्थित एक महिला चिकित्सक के क्लीनिक में अपनी बाइक को खड़ा कर अदंर गया। इसी बीच दोनों चोरों ने मास्टर चाबी से बाइक के लॉक को खोल दिया और बाइक को चालू कर भाग रहे थे तभी बाइक मालिक ने शेर मचाना शुरू कर दिया। यह देख वहां के स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। पुलिस दोनों चोरों से पूछताछ कर रही है। दोनों चोर उतर प्रदेश के बताए जाते हैं।वहीं इस मामले महादेवा ओपी प्रभारी अमीत कुमार ने बताया कि लोगों ने दो चोरों को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…