Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बर्निंग ट्रेन बनने से बची वैशाली सुपरफास्ट, एस 7 का पहिया हुआ जाम

परवेज अख्तर/सिवान : सोनपुर जंक्शन पर बुधवार की दोपहर अप वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बाल बाल बच गई। गाड़ी के एस 7 कोच का पहिया अचानक जाम हो गया और गाड़ी जंक्शन पर ही लगभग एक घंटे 20 मिनट तक खड़ी रही। इसकी जानकारी जैसे इंजीनियरिंग विभाग को हुई आनन फानन में कई विभाग के अधिकारी गाड़ी समीप पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद बोगी में सवार यात्रियों को उतार कर दूसरी बोगी में शिफ्ट किया गया। यह काम करने में गाड़ी 1 घंटे 20 तक सोनपुर जंक्शन पर ही खड़ी रह गई। वहीं जब यात्री दूसरी बोगी में शिफ्ट हो गए तो गाड़ी को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया गया। वहीं खराब बोगी को गोरखपुर में लगा दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार वैशाली सुपर फास्ट बुधवार को सोनपुर में ट्रेन का आगमन 12:39 में हुआ। इसी बीच पायल को एस7 बोगी के पहिए के जाम होने की जानकारी हो गई थी। इसके बाद पायलट ने जंक्शन पर गाड़ी खड़ी करने के बाद इसकी सूचना तुरंत विभाग को दी। जहां अधिकारियों ने जांच के बाद यात्रियों को दूसरी बोगी में शिफ्ट कर दिया। यह काम करने में करने में करीब सवा घंटे लग गए। इसके बाद दो बजकर पांच मिनट पर रवाना किया गया। पहिया जाम होने के कारण ट्रेन में आग भी लग सकती थी। जंक्शन स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र चंद्र गिरि ने बताया कि सिवान व देवरिया सदर के एस 7 के यात्रियों को किसी भी बोगी में सवार होने का एलाउंस कराया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026