बसंतपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ पावरग्रिड के पास एनएच 331 पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के नगवां निवासी परमानंद प्रसाद का पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नगवां निवासी पवन कुमार मलमलिया स्थित अपनी किराना दुकान बंद कर अपनी बाइक से खोरीपाकड़ स्थित नरेश प्रसाद के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था।

शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अपनी बाइक से वह शादी समारोह से घर लौट रहा था तभी खोरीपाकड़ पावरग्रिड के पास एनएच 331 पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी इससे पवन कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक अपना वाहन लेकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मृतक के स्वजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024