सिवान: हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की सफलता को ले बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष डा. विधु शेखर पांडेय की अध्यक्षता में हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रखंड अध्यक्षों प्रखंड प्रभारियों, युवा कांग्रेस एवं विधानसभा प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के बीच इस कार्यक्रम की आवश्यकता और इसके प्रारूप पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 मार्च को हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम का शुभारंभ नगर से प्रारंभ होगा। 12 मार्च से अगले दो महीने तक हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता सभी बूथों पर जाकर कांग्रेस शासन की खूबियों और भाजपा शासन की जनविरोधी नीतियों को बताएंगे।

कांग्रेस को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम के द्वारा कांग्रेस पार्टी अपना खोया हुआ जनाधार वापस प्राप्त कर लेगी और जिस प्रकार अंग्रेजी हुकूमत को अहिंसक तरीके से भारत से खदेड़ दिया उसी प्रकार वर्तमान जनविरोधी मोदी सरकार को आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल कर देगी। जिलाध्यक्ष ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी प्रत्येक बूथ पर पहुंचेगी और सिवान जिले की जनता को यह बताएगी कि वर्तमान शासन जिन वादों के साथ सत्ता में आई उसमें से एक भी उसने पूरा नहीं किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 फरवरी तक सभी प्रखंडों में पंचायत अध्यक्षों की बैठक कर ली जाएगी। एक से छह मार्च तक सभी प्रखंडों में प्रखंड प्रभारियों एवं विधानसभा प्रभारियों के साथ प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी।इस अवसर पर सुशील कुमार, डा. एहतेशाम, शिवधारी दुबे, विजय शंकर दुबे, रमाकांत सिंह, विजय शेखर चट्टान, प्रदुमन राय, रिजवान अहमद, अखिलेश सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026