पचरुखी प्रखंड

पचरुखी में ट्रैक्टर के धक्के से बाइक चालक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान:- सीवान-बसंतपुर मुख्य मार्ग पर सहायक सराय थाना के माहपुर गांव में शनिवार की रात अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक जीबी नगर थाना के दीनापट्टी गांव का मनोहर शर्मा था। इस मामले में मृतक की पत्नी रम्भा देवी के बयान पर सराय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाकर धक्का मारने का आरोप लगाया गया है। बताया जाता है कि शनिवार की शाम मनोहर अपने घर से सीवान किसी जरूरी काम के लिए गया था। काम निपटाने के बाद रात करीब 9 बजे घर तरवारा वापस जा रहा था। इसी बीच माहपुर गांव के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने मृतक के मोबाइल से उसके घर का नंबर निकालकर उसके परिजनों के अलावा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस दोनों मौके पर पहुंच गए। इस बीच मृतक के परिजन अज्ञात ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी होने तक शव को घटनास्थल पर ही रखने की जिद्द पर अड़े थे। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। क्षतिग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया। इधर घटना की सूचना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के दरवाजे पर पड़ोसियों व रिश्तेदारों का तांता लग गया। पत्नी की दहाड़ सुनकर सभी की आंखें नम हो गईं।

चांप में करंट से बच्चे की मौत

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024