पचरुखी में अज्ञात ट्रक ने एसआईएस गार्ड को रौंदा, कई टुकड़ों में बट गया शरीर

परवेज अख्तर/सिवान :
सीवान-छपरा मुख्य मार्ग व पचरुखी थाना के गम्हरिया बाजार व गोपालपुर मोड़ के समीप सोमवार की संध्या अज्ञात ट्रक चालक ने साइकिल सवार एसआईएस गार्ड को रौंद दिया. जिससे घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक इसी थाने के ईटवा गांव के 34 वर्षीय जितेंद्र कुमार है. घटना के पश्चात शव कई टुकड़ों में बट गया. स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंच कर क्षत विक्षत शव को बरामद किया. शव कई टुकड़ों में बटने के कारण अमूमन शव पहचानने में घंटों लग गया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पड़ौली मंगला कमला होम्योपैथी कालेज से डियूटी कर अपने घर ईटवा साईकल से जा रहे थे. तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दिया. जिसमें घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. इधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. घटना स्थल से दो सौ मीटर के दूरी पर एक बाबु लदा ट्रक लगा है. ग्रामीणों का संदेह है कि घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है. हालांकि इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल का कहना है कि जांच करने के बाद ही पता चल पायेगा कि यहीं ट्रक से दुर्घटना हुई है या ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार है.

दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों का भीड़ लग गया. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा कि मांग कर रहे थे. स्थानीय ग्रामीणों ने पचरुखी बाजार गम्हरिया बाजार बनवाने की मांग की. जिससे कि वाहन चालक बाजार में प्रवेश करते समय अपनी गति धीमी कर सके. इधर घटना के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी. सभी बदहवास होकर घटना स्थल पहुंचे. मृतक की तीन लड़की और एक चार माह का अबोध पुत्र है.वह तीन भाइयों में छोटा था. बड़ा भाई रेलवे, दूसरा भाई शिक्षक तथा मृतक के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक है. घटना के पश्चात मृतक की पत्नि रमिता देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर हाल बुरा है. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सीवान भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026