परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी.बी.नगर तरवारा थाना क्षेत्र के गंडकी नहर पर सड़क किनारे ट्रकों की अवैध पार्किंग से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों की शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस अवैध पार्किंग को रोकने में नाकाम साबित हो रही है. गुरुवार की दोपहर सड़क किनारे की गई पार्किंग में बाइक चालक का नियंत्रण बिगड़ने से चालक ट्रक से टकरा गया. जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां, स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. एसआई प्रसाद ने बताया कि घायल गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के सिहोरवा नया टोला गांव निवासी कैलाश राम है. जो अपने बेटे के घर जा रहा था. इस दौरान बाइक का नियंत्रण बिगड़ जाने से सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…