Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रसीद चक से महिला के गायब होने पर भाई ने हत्या का लगाया आरोप

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसीदचक के सुधीर कुमार सिंह की पत्नी डिंपल देवी 11 अगस्त से रसीद चक अपने ससुराल से अचानक रात में गायब हो गयी थी. इस संदर्भ में मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका मांझा निवासी डिंपल देवी के भाई अभिषेक सिंह ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर अपनी बहन के पति व उसके परिजनों पर डिंपल की चोरी छुपे हत्या कर देने का आरोप लगाया है. अभिषेक सिंह ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर दहेज के लिए ससुराल के लोगों पर अपनी बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग थानाध्यक्ष से की है. इस संबंध में अभिषेक सिंह ने कहा कि डिंपल की शादी 2017 में थाना क्षेत्र के रसीदचक निवासी सुधीर कुमार सिंह के साथ हुई थी.

शादी के बाद से ही उसका पति, सास-ससुर व देवर द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल व दो लाख रुपए के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. रक्षा बंधन पर भी दहेज की बात की गई थी. अभिषेक ने बताया कि 10 अगस्त को बहन डिंपल ने फोन के माध्यम से आशंका जाहिर की थी कि बुलेट व पैसों का जल्द इंतजाम नहीं होने पर ससुराल के लोग जान से मार सकते हैं. उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को अखबार के माध्यम से बहन डिंपल के गुमशुदगी की खबर पाकर जब उसके ससुराल पहुंचे तो ससुराल वालों ने स्पष्ट बात की जानकारी नहीं दिया.

पड़ोसियों ने दबी जुबान में डिंपल की हत्या कर दिए जाने की बात कहा था. आवेदन में अभिषेक सिंह ने डिम्पल देवी के पति सुधीर कुमार सिंह, ससुर रामस्वरूप सिंह, सास राजकिशोरी देवी व देवर राहुल सिंह उर्फ बुलेट सिंह पर हत्या कर शव को गायब कर दिए जाने आरोप लगाया है. इस संबंध में प्राप्त आवेदन पर हुसैनगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस गहरी छानबीन कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026