शुभम श्रीवास्तव/गोपालगंज:
मीरगंज डॉक्टर राकेश के यहां इलाज कराने जा रहे दंपति ट्रक के चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से एम्बुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया ।जहॉ स्थिति चिंताजनक बताई जाती है। पुलिस मौके पर पहुचकर ट्रक और बाइक को जप्त कर लिया।जबकि ड्राइवर और खलासी फरार बताए जाते है। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह बरौली थाना क्षेत्र के नवादा गांव के लगभग 60 वर्षीय उमाशंकर भगत बाइक से अपनी पत्नी फूलमती देवी के साथ इलाज कराने मीरगंज डॉ राकेश के यहां जा रहे थे।
ट्रक और बाइक दोनों एक ही दिशा से गोपालगंज के तरफ से आ रही थी।जैसे ही ट्रक और बाइक थावे बस स्टैंड पहुंचा तो साइड लेने के चक्कर मे बाइक असंतुलित होकर ट्रक के अगले चक्के के चपेट में आ गया । जिससे गंभीर रूप से बाइक चालक घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।जहॉ चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति होने के कारण बेहतर इलाज के लिए घायल बुजुर्ग उमाशंकर भगत को गोरखपुर रेफर कर दिया गया।थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि ट्रक और बाइक को जप्त कर लिया गया है ।जबकि ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि ट्रक पर गिट्टी लदा हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…