परवेज़ अख्तर/सिवान : सिवान-छपरा एनएच पर सोमवार की रात दारौंदा थाना क्षेत्र के कोड़ारी खुर्द गांव के समीप अपराधियों ने हथियार का भय दिखा एक व्यक्ति से बाइक लूट ली। विरोध करने पर युवक को चाकू से मारकर घायल कर दिया। उसी रात डूमरी गांव के समीप एक युवक से बाइक लूटने का प्रयास किया। इन्कार करने पर उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के सबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बैदापुर बिशुनपुरा निवासी अशोक सिंह का पुत्र अंगद कुमार सिंह सोमवार की रात करीब 8.30 बजे अपनी बाइक (बीआर 29 एबी 3862) से दारौंदा जंक्शन के लिए निकले थे। किसी ट्रेन से उनके भाई पवन सिंह दारौंदा स्टेशन पहुंचने वाले थे। वह उन्हें रिसीव करने जा रहे थे। इसी क्रम में कोड़ारी खुर्द गांव के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक लिया तथा हथियार का भय दिखा बाइक मांगी। विरोध करने पर अंगद कुमार सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया तथा बाइक लूट कर पुनः अपराधी लीलासाह के पोखरा की ओर भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…